ध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है, प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन भी अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार रहा है,
जहां इसी कड़ी में इंदौर प्रेस क्लब में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंतिम मुजाल्दा, चुनाव समिति प्रदेश अध्यक्ष बाला मोरी व अन्य लोगों ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की, मुजाल्दा में बताया कि जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन आदिवासियों के हक की लड़ाई लंबे समय से लड़ रहा है, आगामी चुनाव के बाद बनने वाली सरकार में भागीदारी करने की बात कहते हुए जयस के प्रदेश अध्यक्ष ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उनके अधिक से अधिक प्रत्याशी जीतने का दावा किया है।
