चुनाव में अनदेखी से नाराज कोरी कोली समाज के लोगों ने की पत्रकार वार्ता

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश की एक बड़ी आबादी अपने समाज को चुनावो में प्रतिनिधित्व ना मिलने से नाराज है, अखिल भारतीय कोरी समाज ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर समाज की उपेक्षा करने और दो विधायकों के टिकिट काटने का आरोप लगाते हुए प्रादेशिक सम्मेलन आयोजित कर अगली रणनीति बनाने की बात कही है।

दरअसल अनुसूचित जाति में शामिल कोली कोरी समाज की मध्य प्रदेश में करीब 75 लाख से ज्यादा की आबादी है यह समाज थोकबंद वोटो के लिए भी जाना जाता है। इसी समाज से 2018 में चुनकर आए सारंगपुर विधायक कुंवर कोठार और हटा से पुरुषोत्तम तंतवार भाजपा सरकार में शामिल रहे, लेकिन 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दोनों वर्तमान विधायकों के टिकट काट दिए, वहीं समाज से किसी अन्य व्यक्ति को प्रतिनिधित्व नहीं देते हुए समाज के किसी अन्य व्यक्ति को मैदान में नहीं उतारा है, दूसरी ओर कांग्रेस ने छतरपुर की चांदला सीट से हर प्रसाद अनुरागी को अपना प्रत्याशी बनाया है, कोली समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह शाक्यवार ने दोनों ही पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस दोनों ही दलों ने हमारे समाज के 75 लाख मतदाताओं के अनदेखी की है ऐसे में समाज 30 अक्टूबर को प्रादेशिक बैठक आयोजित कर समाज की रणनीति बनाई जा जाएगी।

Exit mobile version