एक दिवसीय दौरे पर एनसीसी गुजरात कैडर के मुख्य अधिकारी इंदौर कलेक्टर से मिलने पहुचे जहाँ एनसीसी गुजरात कैडर के मुख्य अधिकारी अरविंद कपूर ने कहा एनसीसी कैडर में एनसीसी कैडेट की बहुत कमी है हमारे पास अभी 17 लाख एनसीसी के कैडेट्स है जिसे हम आने वाले दिनों में 25 लाख करना हमारा लक्ष्य है जिसको लेकर इन्दौर कलेक्टर इलैया राजा टी से मुलाकात की है और कहा कि मध्यप्रदेश के इंदौर में सभी अधिकारियों से मिलने के बाद लगा कि यहां भी एनसीसी को पॉजिटिव एटिट्यूड के साथ देखना चाहते है जो कि हमारे लिए यह गर्व की बात होगी एनसीसी भारत का यूथ है उसके लिये इससे बढ़िया समय नही है क्योंकि यह समय आपका है आने वाला समय भी आपका ही होगा
क्योंकि इस समय जो भारत देश यूथ के लिए कर रहा है जो स्टैंडिंग हमारी पूरी दुनिया के अंदर है में कहूंगा इंडिया नम्बर 1 पर है ओर अपने आप पर गर्व होना चाहिये कि इस देश का हिस्सा है
