सिमरोल थाना क्षेत्र स्थित bm कॉलेज की प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा पर वही के पढ़ने वाले पूर्व के छात्र ने रिजल्ट में हो रही देरी से नाराज प्रिंसिपल पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की थी जिससे नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आरोपी छात्र पर सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन सौपा।
दरअसल सिमरोल में स्थित बीएम कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती विमुक्ता शर्मा जी पर सोमवार को पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाने का प्रयास किया था और पुलिस ने भी तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार किया था ,,इसी को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा एक आरोपी पर तत्काल कड़ी से कड़ी कार्रवाई की माँग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया ओर आरोपी आशुतोष श्रीवास्तव पर कड़ी कार्यवाही करने की जिला प्रशासन से मांग की है, एबीवीपी महानगर मंत्री सार्थक जैन ने बताया कि फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि आरोपी छात्र पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञापन लेने के बाद तहसीलदार धीरेंद्र पाराशर ने कहा कि जिस प्रकार से कल देखने में आया था bm कॉलेज की प्राचार्य को छात्र आशुतोष श्रीवास्तव द्वारा पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया था जिसमे महिला प्रिंसिपल 80% जल गई ओर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है इसको लेकर आज एबीवीपी द्वारा कलेक्टर कार्यालय में विद्यार्थी परिषद ने आरोपी छात्र पर सख्त कार्रवाई और एक्शन लेने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
