मध्यप्रदेश में आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है इसी कड़ी में बुधवार को कांग्रेस के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित की, जिसमे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा को निकासी यात्रा बताया,इस दौरान पूर्व ग्रह मंत्री बाला बच्चन ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेटे हुए जमकर घेरा ।
कांग्रेस के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने आज मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विकास यात्रा को मध्य प्रदेश की जनता ने विकास की जगह निकासी यात्रा बना दी है और इसकी फजीहत यात्रा जनता ने बना दी है पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की शिवराज सरकार से ठगी हुई महसूस कर रही है कोई मध्य प्रदेश का ऐसा जिला तहसील या कस्बा नहीं है जहां उनकी विकास यात्रा को काले झंडे नहीं दिखाए गए हैं,,वही कांग्रेस के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि सीधी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में विरोध हुआ तो सीधी में मुख्यमंत्री ने लाठीचार्ज का आदेश दे दिया साथ ही उज्जैन में भी विरोध हुआ तो पत्रकारों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कृत्य कर दिया गया पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा निकास यात्रा फजीहत यात्रा हो गई है और अब मध्य प्रदेश की जनता ने प्रदेश में हिंर वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हटाने का मन बना लिया है ।
