इंदौर में श्वान को बिस्किट खिलाने से नाराज कुछ बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर एक युवक को घायल कर दिया पूरे मामले में पुलिस गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है जिन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है…।
दरअसल एक बार फिर से रोड पर घूमने वाला स्वान सुर्खियों में बना हुआ है क्योंकि मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रशांत नामक एक युवक पर क्षेत्र में ही रहने वाले कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसको लेकर युवक काफी गंभीर रूप से घायल हो गया पूरे घटनाक्रम को लेकर एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा द्वारा बताया गया कि मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित राज मोहल्ला में रहने वाले प्रशांत नामक युवक गली के ही एक किस को बिस्किट खिला रहा था जिसको लेकर वहीं पर रहने वाले अमन और पप्पू द्वारा आपत्ति जाहिर की गई थी विवाद इतना बढ़ गया कि की चेन में लगे हुए चाकू से प्रशांत पर अचानक हमला कर दिया जिसमें प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने पूरा मामले में दोनों ही हमलावर युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने के साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है ।
