एरोड्रम थाने की पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर के एरोड्रम थाने की पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा है। इन चोरो के पास से कई तोला सोना चांदी की जेवरात और नगदी रुपए भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया है। पकड़े गए दो चोरों सहित जो चोरी का माल खरीदता था उसे भी सह आरोपी बनाया गया है।

दरअसल नवंबर माह में एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक मकान में चोरों ने धावा बोलकर सोने चांदी के जेवरात चुरा लिए थे। फरियादी ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि उनके परिवार मे शादी समारोह होने के कारण उन्होंने बैंक के लॉकर से कुछ सोने के जेवरात निकालकर घर में रखे हुए थे। दिस इस दौरान जब परिवार के लोग शादी की तैयारीयों में लगे थे तभी घर सुना पाकर चोरों ने वहां पर धावा बोला और सोने के जेवरात चुरा लिए। पुलिस ने शिकायत के बाद लगातार चोरों को ढूंढने का प्रयास किया।

शहर के झोन 1के एडीसीपी आलोक शर्मा के अनुसार घटना नवंबर माह की थी। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की शिकायत से पुलिस प्रशासन सत्र को चुका था। इरोतों में हुई इसी चोरी के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जो संदिग्ध चोरों को गिरफ्तार किया था जिनका नाम महेश वर्मा उर्फ बकरी निवासी नगिन नगर एवं दूसरा चौरी का माल खरीदने वाले सुनार देवेंद्र कुमार प्रजापत को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश महेश उर्फ़ बकरी पूर्व मे भी चोरी की वारदातों मे संलिप्त रह चुका है। इसके पास से पुलिस ने लगभग 12:30 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के जेवरात एवं 15000 से ज्यादा चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version