इंदौर में मोबाइल लूट के दो बदमाशों को किया गिरफ्तार,राहगीरों को बनाते थे निशाना

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की अन्नपूर्णा पुलिस ने मोबाइल लूट के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है,जो राहगीरों को अपना निशाना बनाते थे। पुलिस आरोपियों से लूट का मोबाइल सहित घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन को जब्त कर पूछताछ शुरु कर दी है।

इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया था। फरियादी की शिकायत पर अन्नपूर्णा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने तत्काल टीम गठित कर घेराबंदी की और दो बदमाश रोहित और अमन को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बदमाशों के कब्जे से लूट का मोबाइल और घटना में उपयोग की गई बाइक को जब्त कर पूछताछ शुरु कर दी है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी घनश्यामदास नगर के रहने वाले है और अपने शौक को पूरा करने के लिए लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।

Exit mobile version