क्रिमिनल केस के अलावा ट्रम्प पर 19 और मामले:पूर्व प्रेसिडेंट पर हिंसा, चुनाव में धांधली और रेप-मानहानि जैसे आरोप; सजा एक में भी नहीं

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

30 मार्च 2023, न्यूयॉर्क के मैनहैटन कोर्ट ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर क्रिमिनल केस चलाने की घोषणा की। 4 अप्रैल को मैनहैटन की कोर्ट ने पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देकर चुप कराने और आर्थिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के केस में 34 आरोप लगाए गए। ट्रम्प ने कोर्ट में कहा कि वो दोषी नहीं हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी।

अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी राष्ट्रपति के खिलाफ आपराधिक मामला चलाया जा रहा है। ट्रम्प पर यह केस 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ अफेयर और उन्हें चुप रहने के लिए पैसे देने के आरोप में चलेगा।

बड़ी बात ये है कि ट्रम्प पर ये इकलौता केस नहीं है। उन पर कुल 19 केस चल रहे हैं। इनमें से आधे मामलों में उन पर राष्ट्रपति रहते हुए गलत आचरण के आरोप हैं। ट्रम्प पर चल रहे ज्यादातर केस 3 मामलों से जुड़े हुए हैं। पहला वित्तीय गड़बड़ी जिससे उन्होंने ज्यादा पैसे कमाए। दूसरा 6 जनवरी 2021 को संसद में हुई हिंसा में ट्रम्प की भूमिका। तीसरा केस है 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में दखलअंदाजी की कोशिश।

हालांकि पूर्व राष्ट्रपति ने सभी मामलों को खारिज किया है। कुछ मामलों को बंद करने के लिए ट्रम्प ने याचिका भी लगा रखी है और कुछ में उन्होंने काउंटर केस दायर किया है

- Advertisement -
Exit mobile version