मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पिछले दिनों एक आदतन अपराधी द्वारा एक व्यक्ति से शराब पीने के पैसे मांगे गए थे और नहीं देने पर उसके गाल पर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया था इस मामले में अपराधी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था और वह फरार हो गया था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर ₹5000 का इनाम घोषित किया था इस पूरे मामले में परदेशीपुरा पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और अन्य मामलों में पूछताछ शुरू कर दी है
आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र काहे जहां गोपाल गुप्ता निवासी नंदन नगर को क्षेत्र के रहने वाले पंकज ने शराब पीने के पैसे मांगे थे जब नहीं दिए तो गोपाल पर पंकज ने चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया जिसमें उसके गाल पर गंभीर चोट आई थी उसके बाद पंकज मौके से फरार हो गया था यह घटना 27 नवंबर 2022 की गोपाल ने इसकी शिकायत परदेशीपुरा पुलिस में दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस लगातार पंकज की तलाश कर रही थी पंकज के ऊपर पुलिस ने ₹5000 का इनाम भी घोषित किया था पंकज पर मारपीट अड़ीबाजी चोरी डकैती की योजना ऐसे करीब दो दर्जन अपराध पंजीबद्ध पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि पंकज नंदा नगर आने वाला है जिस पर से टीम में उसे मौके पर से उसे पकड़ा और अपनी गिरफ्त में लिया अब उससे अन्य मामलों में भी पूछताछ करने में परदेसीपुरा पुलिस जुटी है
