मध्य प्रदेश सहित इंदौर में महिलाओं सहित आदिवासी समाज के साथ हो रही घटनाओं को लेकर जिला महिला कांग्रेस द्वारा कमिश्नर कार्यालय पर ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की गई है तो वहीं भाजपा के कैबिनेट मंत्री पर भी कई तरह के आरोप महिला द्वारा लगाए गए हैं…।
इंदौर के ग्रामीण अंचल सांवेर तहसील के ग्राम बुडानिया की सरपंच सपना पति ईश्वर भैरवी के साथ और है अभद्र व्यवहार को लेकर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीटा डगरे द्वारा तमाम महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कमिश्नर कार्यालय पर ज्ञापन सौंप कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है पूरा मामले में बताया गया कि ग्राम बुडानिया की सरपंच सपना के साथ भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा परेशान किया जा रहा है और भाजपा पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं फिलहाल पूरे मामले में एडिशनल पुलिस कमिश्नर द्वारा कार्रवाई को लेकर जांच के आश्वासन दिया गया है
