मंगलवारी जनसुनवाई का आयोजन पलासिया स्थित कंट्रोल रूम में किया गया इस मंगलवार भी जनसुनवाई में परेशान व्यक्तियों के लिए चारों झोन के वरिष्ठ अधिकारियों को बैठाकर आने वाले परेशान लोगों को सुना गया आज भी जनसुनवाई में 30 से अधिक मामले जनसुनवाई में पहुंचे कई मामलों का निराकरण मौके पर ही किया गया और कई मामलों में संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देश देकर मामले हल करने की बात कही गई…
एडिशनल सीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार पुलिस मंगलवारी जनसभा का आयोजन करते हुए पूरे शहर से आने वाले परेशान व्यक्तियों को सुनते हुए इलाके के वरिष्ठ अधिकारियों ने परेशानियों को खत्म किया और कुछ मामले ऐसे भी थे जिनको निचले अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर हल करने की बात कही… मीडिया से बात करते हुए एडिशनल डीसीपी ने कहा कि आज आए हुए मामलों में आपसी विवाद जमीनी विवाद और ऑनलाइन फ्रॉड के मामले सामने आए हैं साथ ही मौके पर बैठे अधिकारियों को यह भी समझाइश दी गई क्या जो आवेदक पहले आकर अपनी परेशानी बयां कर चुका है उसको दोबारा ना आना पड़े और उसके मामले को तत्काल हल किया जाए…
