नशे का शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो चोर पुलिस खजराना की गिरफ्त में है थाना क्षेत्र में चोरी हुई एक कार की रिपोर्ट खजराना थाने पर दर्ज कराई गई थी दर्ज की गई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मुखबिर और अपने संसाधनों के माध्यम से दो चोरों को चोरी की गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है…
इंदौर की खजराना पुलिस ने वाहन चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की गई एक कार भी बरामद की है पकड़े गए चोरों में एक आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी चोरी का खुलकर सामने आया है एडिशनल डीसीपी के अनुसार नशे के आदि यह कर सुनसान इलाकों में अपनी वारदात को अंजाम देते थे और फिर गाड़ियों को बेचकर अपना नशे का शौक पूरा करते थे पकड़े गए चोरों से पुलिस दो पहिया वाहन चोरी में भी पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि पकड़े गए चोरों से दो पहिया वाहन भी जप्त होंगे…
