/शहर में अतिक्रमण कैंसर की बीमारी की तरह फैल चुका है…प्रशासन में नए-नए अधिकारी आते हैं…प्रयोग करते हैं और हार थक कर घर बैठ जाते हैं…? जी हां नवागत एसडीएम विजय राय शहर के मुख्य मार्गों पर फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए मैदान में उतरे और बुलडोजर लेकर पहुंचे! कई दुकानदारों का मैन रोड पर पक्का अतिक्रमण तोड़ा गया..तो कई को हिदायत दी गई! अब यहां सवाल यह उठता है कि अतिक्रमण तो हटा दिया जाता है पर व्यवस्थित विकास नहीं हो पाता..जिस कारण अतिक्रमण पुनः फैल जाता है। यहां सबसे मजेदार बात यह है कि बैठकों में जिन अधिकारियों के सामने जनप्रतिनिधि और नेता शहर को सुंदर बनाने की बात करते हैं वह इस प्रकार की मुहिम में साथ नजर नहीं आते वोट बैंक की राजनीति शहर की सुंदरता पर ग्रहण बनती जा रही है…? अब देखना है नवागत एसडीएम की मनसा शहर को कितना व्यवस्थित बना पाती है…?
