▪️ बंधपत्र का उल्लंघन करने पर विशेष कार्यपालक दण्डााधिकारी एवं पुलिस उपायुक्त जोन-3 के आदेश पर पुलिस थाना तुकोगंज ने पहुंचाया कुख्यात बदमाश को जेल।
▪️ बाउण्ड ओवर का उल्लंघन करने पर,धारा 122 जा.फौ. के अंतर्गत आरोपी को किया गया बाउंड ओवर की शेष अवधि के लिए जेल में निरुद्ध ।
इंदौर – शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शहर में शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर रूप से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में सक्रिय बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर, विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी एवं पुलिस उपायुक्त ज़ोन-3 श्री मनीष कुमार अग्रवाल के आदेश पर आरोपी राहुल उर्फ थापा को बाउंड ओवर की शेष अवधि के लिए जेल में निरुद्ध कराया गया है।
क्षेत्र में आदतन अपराधियों एवं बदमाशों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के तहत थाना प्रभारी तुकोगंज द्वारा क्षेत्र के आरोपी राहुल उर्फ थापा पिता सुनील बरुआ नि पंचम की फेल इंदौर जिसके विरूद्ध विभिन्न धाराओं के कई अपराध पंजीबद्ध हैं, को धारा 110 दण्ड प्रक्रिया संहिता में बाउन्ड ओव्हर हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था, जिस पर विशेष कार्यपालक दण्डााधिकारी एवं पुलिस उपायुक्त जोन-3 इंदौर के द्वारा राहुल उर्फ थापा को एक वर्ष की अवधि के लिए बाउण्ड ओवर किया गया था कि वह सदाचरण करें और अपराधिक गतिविधियों से दूर रहे ।
आरोपी राहुल उर्फ थापा द्वारा उक्त बाउण्ड ओवर प्रक्रिया को गंभीरता से नहीं लेते हुए उक्त बाउण्ड ओवर अवधि के दौरान आरोपी राहुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 13. 2 .2023 को, पंचम की फेल निवासी ओमान पिता धवन को जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर घायल किया ,साथ ही पूर्व में फरियादी के घर के बाहर खड़ी गाड़ी को भी आग लगा दी थी जिसकी रिपोर्ट पर से तुकोगंज पर अपराध क्रमांक 67/23 धारा 335 ,34 भादवि और अपराध क्रमांक 75/23 धारा 307, 294, 506, 427 ,34 भादवि का कायम होने से, आदतन बदमाश के विरुद्ध थाना प्रभारी तुकोगंज कमलेश शर्मा द्वारा धारा 122 जा.फौ का प्रकरण बाउंड ओवर का उल्लंघन करने से न्यायालय विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट पुलिस उपायुक्त जोन -3 नगरीय इंदौर के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था
जिस प्रकरण की सुनवाई और जांच तर्कसंगत पायी जाने के उपरांत बदमाश राहुल पर बाउन्ड ओवर के उल्लंघन का मामला साबित पाया गया, जिस पर से दिनांक 23.06.23 को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट पुलिस उपायुक्त जोन 3 नगरीय इंदौर श्री मनीष कुमार अग्रवाल द्वारा आदेश जारी कर आदतन बदमाश राहुल को दिनांक 29. 11.23 की अवधि तक जेल भेजने का आदेश पारित किया गया है।
उक्त आदेश के परिपालन में पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा आरोपी राहुल उर्फ थापा को आज सेंट्रल जेल में दाखिल किया गया है
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तुकोगंज और उनकी टीम की विशेष भूमिका रही ।
