आग से अन्य दुकानों को भी खतरा हो सकता है और वह उन्हें अपनी चपेट में ले सकती है।
इंदौर के सियागंज क्षेत्र में गुरुवार तड़के दुकानों में आग लग गई। इससे एक दुकान जलकर राख हो गई। पिछले करीब तीन घंटों से फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का काम कर रही है। आग लगने की सूचना के बाद कई व्यापारी यहां पहुंच गए थे।
भीषण आग में गौतमपुरा वाले की किराना दुकान जलकर खाक हो गई है। फायर ब्रिगेड टीम के फोम की गाड़ियां संकरी गलियों के कारण वहां तक नहीं पहुंचीं है। आग से अन्य दुकानों को भी खतरा हो सकता है और वह उन्हें अपनी चपेट में ले सकती है। उल्लेखनीय है कि सियागंज मार्केट मप्र का सबसे बड़ा और पुराना थोक व किराना मार्केट है। यहां किराने दुकानें सटकर बनीं हैं और इनमें तेल और घी के बड़े डिब्बे भी हैं, जिससे बड़े नुकसान की आशंका है।
