इंदौर के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों मे छेड़छाड़ पीड़ित युवतियों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में लगातार छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही है इसी कड़ी में इंदौर के दो थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ की घटना सामने आई फिलहाल दोनों थाना क्षेत्र की पुलिस ने पीड़ित युवतियों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इंदौर के दो थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ की घटना सामने आई है पहली घटना इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में सामने आई जहां पर एक नाबालिक 16 साल की लड़की के साथ क्षेत्र में ही रहने वाले एक युवक ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है बता दे पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए यह बताया कि क्षेत्र में ही रहने वाला युवक आए दिन उसको परेशान करता है वह जब भी घर के बाहर निकलती है उसका पीछा करता है और उसका मोबाइल नंबर मांगता है नहीं देने पर अलग-अलग तरह से परेशान करता है पिछले दिनों पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी तो युवक को समझाइस भी दी , लेकिन उसके बाद भी लगातार युवक नाबालिक परेशान कर रहा था और इन्हीं सब बातों से परेशान होकर पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत चंदननगर पुलिस को की और चंदन नगर पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया तो वहीं दूसरा मामला इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र का है पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में मॉर्निंग के दौरान एक गार्डन में योग की क्लास चलती है और वहां पर क्षेत्र में रहने वाली युवती भी योग सीखने जाती है तो वहीं पर उसकी जान पहचान एक युवक से हो गई इसी इसी दौरान युवक मोबाइल में युवती को अश्लील फिल्म दिखाने लगा जब युवती ने विरोध किया तो परेशान करने लगा और इसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत पंढरीनाथ पुलिस को की और पंढरीनाथ पुलिस ने पूरे ही मामले में आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version