इंदौर शहर के खजराना थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है पिछले 6 महीने से फरार शातिर बदमाश को पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है और दोनों के पास से चार चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं।
इंदौर शहर जोन 2 के डीसीपी अभिषेक आनंद के अनुसार दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से आठ चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कि है। 20 वर्षीय हाशिम पिता राजा अजहर अली निवासी दरगाह मैदान खजराना और दूसरा आसिफ खान उर्फ पड़ी पिता करीम खान 26 साल निवासी गांधीग्राम खजराना बताया गया है। इन दोनों आरोपियों में से हाशिम अली की पुलिस को पूर्व से ही तलाश थी जो चोरी एवं लूट के मामले मे 6 माह से फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार हाशिम अली के खिलाफ भी 14 से अधिक प्रकरण पलासिया, कनाडीया और खजराने में दर्ज है. वही आसिफ उर्फ़ पड़ी के खिलाफ लगभग 15 से ज्यादा मामले खजराना थाना में पंजीबद्ध है। दोनों आरोपी महज अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी की वारदातो को अंजाम देते थे। बदमशो ने पूछताछ मे पुलिस को यह भी बताया कि कई बार इन्होंने महज अपने सफ़र या कहीं जाने के लिए भी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है और चोरी किए गए वहां से अपना काम पूरा होने के बाद उसे डिस्ट्रॉय कर देते थे। हालांकि पुलिस ने दोनों ही शातिर बदमाशों को कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
