ऑपरेशन प्रहार के तहत ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले आरोपी को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले आरोपियों की धर पकड़ करने में जुटी हुई है इसी कड़ी में इंदौर क्राइम ब्रांच एवं बाण गंगा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से 19 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस पकड़े गए आरोपों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है बाणगंगा थाना पुलिस एवं इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से यह सूचना मिली थी कि राजस्थान से कुछ आरोपी ब्राउन शुगर लेकर इंदौर के लिए निकले हुए हैं इसी सूचना के आधार पर इंदौर की बाणगंगा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मूकबीर से सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा के वहां पर एक आरोपी अंकित को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास 19 ग्राम ब्राउन शुगर पुलिस को मिली वहीं पकड़े गए आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को इस बात की जानकारी दी कि वह राजस्थान से इस ब्राउन शुगर को लेकर आया था और इंदौर के विभिन्न जगहों पर उसे सप्लाई करने वाला था वही पकड़ी गई ब्राउन शुगर की कीमत तकरीबन ₹200000 के आसपास आकी जा रही है और पूरे ही मामले में पकड़े गए आरोपों से पूछताछ की जा रही है वहीं पकड़े गए आरोपी के इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्र में पहले के भी आपराधिक रिकॉर्ड है तो वही पुलिस इस पूरे मामले में पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर राजस्थान के भी कुछ आरोपियों को पकड़ने की बात कर रही है।

Exit mobile version