इंदौर शहर में लगातार चेन स्नेचिंग के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि कोई अज्ञात बदमाश द्वारा गले से चेन खींचकर फरार हो गया फरियादी महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
दरअसल पूरा मामला इंदौर के तुकोगंज जहां महिला ने पुलिस को बताया कि सुबह 7:00 बजे अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए बस स्टैंड पर जा रही थी तभी वहां अपने बच्चों को बस में बिठाकर अपने घर की ओर आ रही थी तभी पीछे से अज्ञात बदमाश द्वारा खींचकर फरार हो गए वहीं पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है फुटेज के आधार पर पुलिस पूरे ही मामले की जांच में जुटी हुई है
