/मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है!किंतु देखने में आ रहा है कि विदिशा विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ती नजर आ रहे हैं!विदिशा एवं गुलाबगंज क्षेत्र में दीवारों पर आज भी कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव का प्रचार लिखा हुआ है। जिला प्रशासन किस प्रकार आदर्श आचार संहिता का पालन करा रहा है!यह विदिशा विधानसभा क्षेत्र में देखा जा सकता है…? जिला निर्वाचन अधिकारी और प्रशासन की जिम्मेदारी क्या है यह देखा जा सकता है..।निर्वाचन आयोग द्वारा बैठकों में आदर्श आचार संहिता पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।इसके बाद भी विदिशा जिले में आदर्श आचार संहिता का पालन नहीं हो रहा है।
