दौर कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई में आज बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे,वही करीब 25 दिव्यांग भी जनसुनवाई में पहुंचे और कलेक्टर इलैयाराजा के सामने अपनी समस्या को रखा,ख़ास बात ये रही की कलेक्टर खुद दिव्यंगों के पास पहुंचे और उनकी समस्या को पुछा,इस दौरान कलेक्टर ने कई दिव्यंगों की समस्या का मौके पर ही निराकरण किया,वही एक दृष्टहीन महिला अपने बेटे के साथ मकान की मदद मांगने पहुंची कलेक्टर इलैयाराजा ने एक लाख रूपए की आर्थिक मदद की है वही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसका लोंन भी स्वीकृत करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है ,इसके अलावा कई दिव्यांगजनों को कलेक्टर इलैयाराजा ने सामाजिक संस्था की मदद से व्हील चेयर दी है.
इसके अलावा और भी कई लोग अपनी समस्या से जनसुनवाई में पहुंचे,जिसके बाद कलेक्टर ने सम्बंधित विभाग के अधिकारी को सभी शिकायतों को जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए है
