12वीं में उत्तीर्ण प्रतिभावान 162 विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण किया गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आज एक बड़ी सौगात मिली है जिसमें से 162 प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्कूटी वहान दिए गए हैं। यह वह प्रतिभावान विद्यार्थी हैं जिन्होंने कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण कर अपने स्कूल को अव्वल किया है।

दरहसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा घोषणा की गई थी कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं में अपने-अपने विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्कूटी दी जाएगी उसी के तहत आज 162 विद्यार्थियों को स्कूटी वहान वितरण किया गया जिसमें सभी विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शहडोल कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी विद्यार्थियों को दिखाया गया वहीं इसी दौरान मंत्री उषा ठाकुर और मंत्री तुलसी सिलावट भी इस आयोजन में पहुंचे और बच्चों का उत्साह बढ़ाया

Exit mobile version