आईसर वाहन चोरी का प्रयास कर रहे चोर को पकड़ा एक आरोपी फरार तलाश जारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में आईसर वाहन में चोरी करने का प्रयास कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वही एक आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र हुकुमचंद कॉलोनी का है यहां के रहने वाले अभिषेक शर्मा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी उनकी आईसर वाहन घर के बाहर खड़ी हुई थी जिसमें दो चोर चोरी का प्रयास कर रहे थे फरियादी ने जैसे ही देखा तो उन्हें पकड़ने दौड़ा आसपास रह वासियों की मदद से एक चोर को मौके से ही पकड़ लिया वही दूसरा चोर मौके से भाग गया पूरे मामले में एक चोर को पुलिस के हवाले किया है वहीं पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी ली और उससे पूछताछ शुरू की है पुलिस के मुताबिक पकड़े गए चोर पर पूर्व में भी मामले दर्ज हैं।

Exit mobile version