इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है जहां छात्रा के साथ उसके पूर्व स्कूल के साथी द्वारा छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है
मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के न्यू जीडीसी कॉलेज का है यहां की पढ़ने वाली छात्रा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी जब वह अपने कॉलेज से घर की ओर जा रही थी उसी दौरान पूर्व में स्कूल में पढ़ने वाले उसके साथी द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया और बात करने के लिए उस पर दबाव बनाने लगा और उसका बुरी नियत से हाथ भी पकड़ा छात्रा के विरोध करने के बाद आसपास के लोगों द्वारा छात्रा की मदद की गई और उसके बाद छात्रा के परिजन को इसकी सूचना दी गई जहां आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है पूरा मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
