बाणगंगा थाना क्षेत्र में करोड़ों के प्लॉट पर कब्जे की कोशिश,पुलिस ने किया केस दर्ज।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर इंदौर शहर में लगातार धोखाधड़ी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं एक ताजा मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां इलाके में एक बेशकीमती प्लॉट पर कब्जे की कोशिश की गई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

बाणगंगा पुलिस के अनुसार फरियादी सुधीर पिता जगदीश वाघेला निवासी संगम नगर की शिकायत पर आरोपी अजय यादव और उसके साथियों के खिलाफ कब्जे धोखाधड़ी और धमकाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि टिगरिया बादशाह इलाके में उन्होंने करीब 6000 स्क्वायर फिट का प्लॉट 13 साल पहले खरीदा था। इसी प्लॉट पर कुछ दिन पहले आरोपी अजय यादव ने अपनी तार फेंसिंग करवा दी। फरियादी सुधीर और उसके पिता ने वह तार फेंसिंग हटवाने की कोशिश की तो वहां कुछ लोगों ने उन्हें धमकाया। उन्होंने बताया कि प्लॉट अजय यादव का है, फरियादी का कहना है प्लॉट की कीमत करोड़ों रुपए है। उन्होंने उनका खुद का प्लाट होने के दस्तावेज पुलिस को बताए जिसके बाद मामले में केस दर्ज हुआ है।

Exit mobile version