भंवर कुवा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने फांसी लगाकर दी अपनी जान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में लगातार आत्महत्याओं के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के भंवर कुवा थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां युवती ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी

दरअसल पूरा मामला इंदौर के भंवरकुवा थाना क्षेत्र का है जहां रिंकी कुशवाहा नामक युवती ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है रिंकी कुशवाहा जो सतना जिले की रहने वाली है वहां इंदौर में उसके भाई के साथ पढ़ाई कर रही थी युवती ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है युवती का भाई मनोज कमरे में रहकर आराम कर रहा था जब वह खाना खाने के लिए अपनी बहन को उठाने गया तो देखा कि उसकी बहन फांसी के फंदे पर झूल रही थी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर युवती का पोस्टमार्टम कराया फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है

Exit mobile version