आईटी इंजीनियर द्वारा पत्नी से की मारपीट ,5 लाख दहेज की मांग महिला ने ली पुलिस की शरण

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के महिला थाना क्षेत्र पर पीड़िता द्वारा अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया गया है पीड़िता की शादी वर्ष 2013 में मुंबई के रहने वाले आईटी इंजीनियर से हुई थी लेकिन शादी के कुछ वर्षों बाद आरोपी पति महिला के साथ मारपीट करने लगा जिसके बाद परिवार द्वारा कई बार समझा इसके बाद भी आईटी इंजीनियर नहीं माना और वह अपनी पत्नी से दहेज मांगते रहा जहां पर पुलिस द्वारा आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी रूपाली ने बताया कि वर्ष 2013 में मुंबई ठाणे के रहने रोनोजित बसाक का विवाह इंदौर के रहने वाली पीड़िता से हुआ था जहां पर दोनों की शादी के कई वर्षों बाद पति द्वारा 5लाख की मांग की जा रही थी। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2018 में जब पीड़िता के ससुर की तबीयत खराब हुई तो वह अपने पति के साथ इंदौर आकर रहने लगी उन्होंने ज्वाइंट अकाउंट के माध्यम से फ्लैट भी खरीदा था जिसकी यह माई पति के खाते से भरी जाती थी तथा मेरी सैलरी से घर कर चलता था.. ससुर के देहांत के बाद पति द्वारा मुझे मानसिक रूप से परेशान करने लगा और शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करने लगी और लगातार दहेज की मांग भी करने लगे.

प्रेगनेंसी के दौरान नहीं करवाया ट्रीटमेंट और हो गया गर्भपात

पीड़िता ने अपने पति पर यह भी आरोप लगाया कि इंदौर आने के बाद जान लगातार पति पीड़िता के साथ मारपीट करता था और कुछ समय बाद महिला ने पति को बताया कि वह प्रेग्नेंट हो गई है उसे इलाज करवाना है लेकिन इलाज नहीं होने के कारण पीड़िता का गर्भपात भी होगा जिसके बाद पीड़िता लंबे समय तक परेशान होती रही. पीड़ित आना जिसके बाद मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान होकर पुलिस की शरण ली पुलिस द्वारा आरोपी पति के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है

- Advertisement -
Exit mobile version