इंदौर लसूड़िया पुलिस को एक पीड़िता द्वारा शिकायत की गई कि उसके साथ उसी के दोस्त ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिसके कारण वह गर्भवती भी हो गई और आरोपी ने दबाव बनाकर उसका गर्भपात करवा दिया, लेकिन जब भी युवती शादी करने की बात कहती तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे देता था, फिलहाल शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी रक्षित सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, वही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, हालांकि शिकायत मिलने के बाद से ही फरार चल रहा है।
