तिरुमाला प्राइड में नकाबपोश बदमाशो ने 7 घरों को बनाया निशाना

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार चोरी घटनाएं बढ़ती ही जा रही है जहा देर रात हीरानगर थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी तिरुमाला प्राइड में नकाबपोश बदमाशो ने 7 घरों को अपना निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है वही पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है

दरसअल इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी तिरुमाला प्राइड में नकाब पोश बदमाशो उस वक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया जब कॉलोनी के रहवासी कॉलोनी में चल रहे माता पूजन में व्यस्त थे वही नकाब पोश बदमाशो ने इसी का फायदा उठाकर 7 घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर घरों के ताले तोड़ कर सोने चांदी के आभूषण सहित करीब 30 से 40 लाख रुपये लेकर फरार हो गए वही चोरी की पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जहाँ सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर नकाब पोश बदमाश घरों के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे है बहरहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकाब पोश बदमाशो की तलाश कर रही है

Exit mobile version