आंबेडकर जयंती पर इंदौर सेंट्रल जेल से 21 कैदी रिहा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आंबेडकर जयंती के मौके पर शुक्रवार को इंदौर के सेंट्रल जेल से 21 कैदियों को रिहा किया गया। अच्छे व्यवहार को देखते हुए इन सभी कैदियों को रिहाई देने का फैसला मध्य प्रदेश शासन से आया था। ये सभी कैदी सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे थे।

यह पहली बार है कि आंबेडकर जयंती के मौके पर कैदियों को सेंट्रल जेल से रिहाई मिली है। पहले साल में दो बार 26 जनवरी एवं 15 अगस्त को ही कैदियों को रिहा किया जाता था। लेकिन ब साल में चार बार 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) एवं 14 अप्रैल डॉ. आंबेडकर जयंती पर भी कैदियों को रिहा किया जाएगा। कई कैदी ऐसे भी हैं जो 2007-2008 से जेल में बंद हैं, जो आज तक पैरोल पर भी बाहर नहीं गए।

मध्य प्रदेश की जेलों से 154 कैदी रिहा
आंबेडकर जयंती पर मध्य प्रदेश की विभिन्न जेलों से 154 कैदियों को रिहा किया गया। ये बंदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। इनमें पांच महिलाएं शामिल हैं। इन कैदियों में बलात्कार, पाक्सो आदि के कैदी भी हैं, जिन्हें कोई भी माफी प्रदान नहीं की गई है।

Exit mobile version