इंदौर में ट्रैफिक पुलिस लगातार ध्वनि प्रदूषण और नियमों पालन नहीं कर रहे वाहनों पर कार्रवाई कर रही है। सोमवार से पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर कार्रवाई कर रही है। ट्रैफिक पुलिस के साथ थानों में भी इस तरह के वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। बीते पांच दिन में 100 से ज्यादा ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की गई है। वहीं ब्लैक फिल्म पर भी मुहिम शुरू की गई है।
DCP मनीष कुमार अग्रवाल ने सोमवार को ऐसे वाहनों को कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। जिससे शहर में ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है साथ ही नियमों की अवमानना हो रही है। इसे लेकर शहर में तीन तरह के वाहनों को चिन्हित किया गया। इसमें मोडिफाइड सांइलेसर, गलत नंबर प्लेट और काली फिल्म लगी गाड़ियों पर कार्रवाई की जा रही है।
मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस ने इस मामले में करीब 100 से ज्यादा बुलेट पर कार्रवाई की है। बुलेट में पटाखे फोड़ने के साथ आग निकलने वाले मोडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे। इस मामले में एक बुलेट का करीब 22 सौ रुपये का चालान काटा गया। ट्रैफिक की कार्रवाई को देखते हुए इंदौर के चारों जोन में थानों पर भी कार्रवाई शुरू की गई। जिसमें थानों पर भी ऐसे वाहनों को लेकर कार्रवाई की गई। अफसरों ने ऐसे वाहनों के वीडियो भी बनाए हैं। जिसमें लायसेंस निरस्ती के लिये आरटीओ को लेटर भी लिखा जाएगा।
गलत नंबर प्लेट वाले 5 सौ वाहन
ट्रैफिक पुलिस ने इस दौरान ऐसे वाहनों पर भी कार्रवाई कर दी। जिसकी नंबर प्लेट गलत थी यहां टूट-फूट हो रही थी। करीब ऐसे मामले में 5 सौ से ज्यादा वाहनों पर गलत नंबर प्लेट को लेकर कार्रवाई की गई। जिसमें बड़े स्तर पर जुर्माना ट्रैफिक पुलिस ने वसूला है।
पांच दिन में 148 कारों की काली फिल्म उतरवाई
ट्रैफिक DCP मनीष कुमार अग्रवाल ने चार जोन में कार्रवाई करते हुए पांच दिन में करीब 148 कारों पर लगी काली फिल्म हटवाई है। शुक्रवार को करीब 43 के लगभग वाहनों पर कार्रवाई की गई। जिसमें काली फिल्म के साथ हूटर लगे हुए है। ऐसे वाहनों पर करीब 3 हजार की चालानी कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के कोर्ट की चालानी कारवाई भी की है।
