इंदौर के होटल आरेंज लिली में लगी आग, यात्रियों को बाहर निकाला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विजय नगर स्थित आरेंज लिली होटल में अचानक आग लग गई। होटलकर्मियों ने यात्रियों को बमुश्किल बाहर निकाला। दमकलकर्मियों ने घंटों जूझकर आग पर काबू पाया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग से होटल में ठहरे कई यात्रियों का सामान जल गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह की है। करीब पौने नौ बजे आग की शुरुआत तीसरी मंजिल स्थित रूम नंबर-302 से हुई थी। इस रूम में पेटलावद निवासी संजय राजौरे रुके हुए थे। आग लगने से कुछ देर पहले संजय रूम बंद कर बाहर चले गए थे, तभी रूम से आग की लपटें निकलने लगीं। होटलकर्मिंयों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह बढ़ती गई और उसने दो अन्य कमरों को भी चपेट में ले लिया। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकलकर्मियों ने कई घंटे जूझते हुए आग पर काबू पाया।

पंखे में शर्ट सर्किट से लगी आग
माना जा रहा है कि होटल के रूप में आग लगने की शुरुआत पंखे से हुई थी। संभवत: संजय पंखा चालू छोड़ गए थे। उसमें शार्ट सर्किट हुआ और चिंगारी पलंग पर गिर गई। आसपास में कई लोग रूम बंद कर जा चुके थे, इसलिए कोई देख भी नहीं पाया और आग ने दो अन्य रूम को भी चपेट में ले लिया। इससे इन रूम में ठहरे कई लोगों का सामान जलकर राख हो गया। होटल प्रबंधन नुकसान का आकलन कर रहा है।

Exit mobile version