अमेरिकन सिटीजन से ठगी करने वाला आरोपी क्राइम ब्रांच गिरफ्त में

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

अमेरिकन सिटीजन से कॉल सेंटर के माध्यम से ठगी करने वाला एक और आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए हैं आरोपी अमेरिका से डॉलर को हवाले के माध्यम से भारत में भेजते थे… वहीं अब तक क्राइम ब्रांच द्वारा 20 आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है वहीं अहमदाबाद के एजेंट रवि रामी को गिरफ्तार कर इंदौर क्राइम ब्रांच जल्द इंदौर लेकर आएगी।

क्राइम ब्रांच डीसीपी मनीष अग्रवाल के मुताबिक नवंबर 2020 में ओके सेंट्रल बिल्डिंग निपानिया में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर छापामार कार्रवाई कर पुलिस द्वारा कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था इस कार्रवाई में अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई से इंदौर पुलिस ने इनपुट सांझा किया था… और अमेरिकन जांच एजेंसी ने ही इंदौर पुलिस को यह बताया था कि आरोपियों द्वारा सोशल सिक्योरिटी नंबर के अधिकारी बनकर अमेरिकी नागरिकों को धमका कर उनके साथ आरोपियों द्वारा मोटा रुपया लिया जाता था। इस पूरे कॉल सेंटर से पहले कई आरोपी इंदौर क्राइम ब्रांच मैं आ चुके हैं इसका मास्टरमाइंड को पहले ही क्राइम ब्रांच गिरफ्तार कर चुकी है वहीं अमेरिका से डॉलर को रूपों में कन्वर्ट करके अहमदाबाद के आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है वहीं मामले में अन्य आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही है

नवंबर 2020 में जब इंदौर पुलिस द्वारा अमेरिकन जांच एजेंसी की जानकारी के आधार पर जब इंदौर के निपानिया पर फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा था उस वक्त पुलिस द्वारा कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था वहीं इस मामले में इस पूरे कॉल सेंटर का का मास्टरमाइंड करण भट्ट उस वक्त फरार हो गया था जिसे पुलिस द्वारा उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया गया था

Exit mobile version