इंदौर में लगातार आत्म हत्या के सिलसिले बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र में सामने आया जहां एक युवक ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर का है यहां के रहने वाले रामलखन योगी नामक युवक ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया पुलिस के मुताबिक मृतक युवक मजदूरी का काम करता था और शराब पीने का आदी था घटना के वक्त उसकी पत्नी और उसकी बेटी बाहर गई हुई थी उसी दौरान उसने यह कदम उठाया फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है
