महालक्ष्मी धाम कालोनी के मूल प्लाट धारको का 35 प्रतिनिधियों का मंडल आज इंदौर कलेक्टर टी राजा से मिलने पहुंचा। और अपनी शिकायतों को लेकर ज्ञापन दिया।
महालक्ष्मी धाम मूल प्लाट धारक एसोसिएशन के सयोजक प्रकाश राजदेव एवं सुनील डेमला ने बताया कि यह कालोनी 2011 मे संतोष देवकान प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी ने काटी है। लेकिन कुछ दिनों बाद ही कम्पनी के डायरेक्टरो के आपसी विवाद के कारण एन टी सी एल न्यायालय मे करीब आठ वर्ष तक प्रकरण के चलते इसका विकास एवं आवंटन नहीं हुआ। 2022 मे इनके आपसी समझौते के बाद एक अन्य प्रमोटर द्वारा इसे लेने एवं एनटीसीएल मे इसका निराकरण होने के बाद इसका विकास शुरू हुआ है। कालोनी के मूल प्लाट धारको कम्पनी की मीटिंग के बाद सभी लोग कम्पनी द्वारा निर्धारित शुल्क एवं बाकि का पेमेंट किश्तो मे देने की भी आपसी सहमति बना चुके है। लेकिन कुछ ब्रोकर और ऐसे लोग जिन्होंने बड़ी संख्या मे प्लाट की रसीदे खरीद रखी है, वह लोग अपने निजी लाभ के कारण अब झूठी शिकायते कर पुनः कालोनी के विकास को अवरुद्ध करने मे लग गए है। इसी विषय को लेकर जनसुनवाई में मूल प्लाट धारकों का एक समूह कलेक्टर से मिला और उन्हें ज्ञापन सौपा। महोदय ने शिकायत सुनकर संज्ञान लेते हुए इसकी अगली कार्रवाई करने हेतु अपर कलेक्टर श्री अभय बेडेकर को निर्देश दिए।
