अनाज व्यापारी के घर में काम करने के बहाने आई दो महिलाओं ने किया हाथ साफ

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर की पॉश कॉलोनी में रहने वाले अनाज व्यापारी के घर में काम करने के बहाने आई दो महिलाओं ने एक परिवार में दस लाख से ज्यादा चोरी की वारदात को मात्र दो घंटे में अंजाम दे दिया। महिलाएं घरेलू कामकाज करने के बहाने पहली बार ही व्यापारी के घर आईं थी और मात्र दो घंटे में वारदात को अंजाम देकर रफू चक्कर हो गई।

इंदौर के जूनी इंदौर के सर्वोदय नगर में रहने वाले मनीष कुकरेजा के घर काम करने आई दो महिलाओं ने चोरी की एक बड़ी वारदात का अंजाम दिया। दरअसल दोनों महिलाएं व्यापारी मनीष कुकरेजा के घर साफ सफाई का काम करने पहुंची थी,और उन्होंने दोनों को एक दिन में ट्रायल देकर नियमित रूप से काम पर रखने की बात कही। इस बीच थोड़ी देर के लिए कुकरेजा के परिजन कमरे से बाहर हुए इतनी देर में ही दोनों महिलाओं ने घर में हाथ साफ कर दिया क्षेत्रीय थाना जून इंदौर के सी दीपक जामरे ने बताया कि काम करने के उद्देश्य से आई दोशिलाओं ने कुकरेजा के घर से एक डायमंड का हार, एक मंगलसूत्र, डायमंड के ब्रेसलेट सहित सोने के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। फिलहाल घर में लगे सीसीटीवी में दर्ज हुई महिलाओं के फुटेज में महिलाएं स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है जिसके आधार पर दो टीम बनाकर महिलाओं की तलाश की जा रही है

Exit mobile version