प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश के बाद खुले में मांस मच्छी बेचने वालों पर इंदौर में भी कार्यवाही शुरू हो गई है। जहा शहर के बंबई बाजार में नगर निगम ,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंचे और कार्यवाही की
मुख्यमंत्री मोहन यादव के एक आदेश के बाद पूरे प्रदेश में खुले में मांस मछली आदि बेचने वालों पर कार्रवाई हो रही है बीते दिनों उज्जैन शहर में हुई कार्यवाही के बाद इंदौर के बंबई बाजार में नगर निगम का अमला पहुंचा जहां कहीं दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई की गई तो खुले में दुकान चलाने वालों को खाद्य विभाग के नियमों के अनुसार कार्य करने को लेकर कहा गया और सख्त हिदायत भी दी गई। इंदौर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मांस इकाई के प्रभारी ऋषि कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार निगम के द्वारा शहर में कार्रवाई की गई है, आज कोई कार्रवाई में मुंबई बाजार क्षेत्र में 17 दुकानों को चिन्हित किया गया है, जहां खाद्य सुरक्षा नियम के विरुद्ध कार्य करने वालों को सख्त हिदायत देने के साथ ही कई दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई भी की गई है।
