इंदौर में ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर पुलिस द्वारा लगातार करवाई जा रही हो और इसी के तहत क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक मादक पदार्थ की तस्करी के लिए खड़ा हुआ है जिस पर से पुलिस ने कार्रवाई कर युवक के पास से मादक पदार्थ जप्त किया है…।
इंदौर में क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अनिकेत नामक युवक अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने के लिए खड़ा हुआ है जिसके बाद घेराबंदी कर क्राइम ब्रांच द्वारा उसे पकड़ा गया जिसके पास से 16 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है बताया जा रहा है कि वह किसी अन्य व्यक्ति को तस्करी करने के लिए आया था लेकिन उससे पहले ही वह पकड़ा गया है पूरा मामले में पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है तो वहीं मादक पदार्थ वह कहां से लेकर आया था उसे पर भी जांच की जा रही है
