अज्ञात बदमाशों द्वारा वेल्डिंग की दुकान को निशाना बनाकर दिया चोरी की घटना को अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार चोरी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां वेल्डिंग की दुकान में अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया है और दुकान में रखे हजारों रुपए का माल लेकर चोर फरार हो गए हैं फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है जहां बाबूलाल ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि बाबूलाल की दुकान मल्हारगंज थाना क्षेत्र में है जहां रात्रि के समय बाबूलाल अपनी दुकान में ताला लगाकर अपने घर की ओर चला गया था तभी अज्ञात बदमाशों द्वारा दुकान मैं पीछे से चद्दर निकालकर अंदर प्रवेश किया और वेल्डिंग करने की मशीन और लोहे का सारा सामान लेकर बदमाश रफूचक्कर हो गए जब फरियादी सुबह अपनी दुकान में पहुंचा तो देखा कि पीछे चद्दर निकली हुई है जब तलाशी ली तो देखा कि सारा सामान नहीं है तभी फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई वहीं फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दी है

Exit mobile version