इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दो बदमाशों द्वारा एक महिला के घर में घुसकर उस पर शराब पीने के लिए उपयोग की मांग की गई थी और नहीं देने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया था पूरे मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया है
मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के दिग्विजय मल्टी में रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी की क्षेत्र के रहने वाले नाना और नमन नमक बदमाशों द्वारा उसके घर में घुसकर शराब पीने के लिए उपयोग की मांग की जब उससे मना किया तो मारपीट शुरू कर दी इसके बाद दोनों बदमाश वहां से भाग निकले थे पूरा मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था वही दोनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया है।
