इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं जो अब शराब पीने के लिए महिलाओं से भी रुपयों की मांग कर रहे हैं और नहीं देने पर उनके साथ मारपीट कर रहे हैं ऐसे ही मामले में एक महिला ने क्षेत्र के बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है यहां की रहने वाली महिला बदरूनिशा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की वह दुकान से फोटो कॉपी करवा कर अपने घर जा रही थी उसी दौरान क्षेत्र का बदमाश चीना मिला और उसका रास्ता रोककर शराब पीने के लिए रुपए मांगे नहीं देने पर उसे अपशब्द कहे और मारपीट करने लगा जाते-जाते बदमाश ने जान से मारने की धमकी भी दी पूरे मामले की शिकायत महिला ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई है पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।


