शुजालपुर में हुआ वन्दे भारत का भव्य स्वागत आदिवासी नृत्य ने बनाया सफर को यादगार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई प्रदेश की दूसरी वन्दे भारत ट्रेन का शुजालपुर स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में एकत्रित हुए नगरवासियों ने फूल बरसाकर देश के प्रधानमंत्रीजी का अभिवादन किया। वहीं पारंपरिक आदिवासी नृत्य कर दमोह के कलाकारों ने इस यादगार लम्हों में चार चांद लगा दिए। स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार के साथ लगभग 80 से अधिक लोग इस हाईस्पीड ट्रेन में सफर के लिए सवार हुए। स्कूली बच्चों के साथ गिटार की धुन पर युंवा भी देशभक्ति गीत गाते हुए बड़े ही उत्साह के साथ आनंद उठाते हुए वंदे मातरम के नारे लगाते गए। स्टेशन पर ट्रेन के लोको पायलट दल का भी साफा बांधकर स्वागत किया गया।

Exit mobile version