एंकर/प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 28 जून को गंजबासौदा की नवीन मंडी में लाडली बहना योजना से संबंधित कार्यक्रम को संबोधित करने आ रहे हैं! इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनता पहुंचे इसके लिए स्टेशन रोड से शहर के मुख्य मार्गों पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती लीना जैन ने आज जनसंपर्क किया! इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गायत्री रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे!
