33 लाख की राजबाड़ा की प्रतिकृति में भ्रष्टाचार वरिष्ठ अधिवक्ता द्विवेदी ने उठाए सवाल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

,इन्दौर एयरपोर्ट के सामने दस साल पहले इन्दौर विकास प्राधिकरण ने 33 लाख रूपये की लागत से राजबाड़ा की प्रतिक्रति लगाई थी। इसके लिए शुभि कंस्ट्रक्षन को ठेका दिया गया था, मगर प्रवासी भारतीय सम्मेलन व ग्लोबल समिट के दौरान इस प्रतिकृति को हटा दिया गया था। वर्तमान में यह प्रतिकृति कहां है यह कोई नहीं जानता।

मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता और अधिकवक्ता प्रमोद द्विवेदी ने लोकायुक्त में दस्तावेजों के साथ शिकायत की थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। द्विवेदी के बयान भी हो चुके हैं। तत्कालीन अध्यक्ष और वर्तमान सांसद शंकर लालवानी के कार्यकाल में राजबाड़ा की प्रतिकृति लगाई गई थी । द्विवदी ने आरोप लगाया कि भाजपा के राज में लगातार भ्रष्टाचार हो रहे हैं। 33 लाख रूपये खर्चकर प्रतिकृति लगाई गई थी। शिकायत व जांच के नाम पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Exit mobile version