मध्यप्रदेश शासकीय शिक्षक संगठन के बैनर तले आज सैकड़ों शिक्षकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा! ज्ञापन में प्रमुख रूप से समय पर वेतन ना मिलने की बात को उठाया गया है! सभी शिक्षक संगठन के पदाधिकारी लालपरेड ग्राउंड पर एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे! एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र ही वेतन दिलाने की मांग की गई है! ज्ञापन के बाद एसडीएम ने शिक्षक संगठन के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर जल्द ही समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया है!
