युवती को अश्लील मैसेज कर परेशान करने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार छेड़छाड़ के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि एक युवक लगातार उसे अश्लील मैसेज कर उसे परेशान कर रहा है जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र का सामने आए हैं या फरियादी ने पुलिस को बताया कि मेरी जान पहचान का लड़का जो मुझे लगातार मेरे मोबाइल पर मैसेज कर मुझे परेशान कर रहा है वहीं पीड़िता का पीछा कर पीड़िता का हाथ पकड़ कर उसे अश्लील बातें करता है और शादी करने का दबाव बनाता है जब पीड़िता ने विरोध किया तो युवक के द्वारा पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई जिसके बाद घबराई पीड़िता ने यह बात अपने मां-बाप को बताई वहीं पीड़िता ने अपने मां बाप के साथ पहुंचकर थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version