विधानसभा चुनाव की घंटी बज चुकी है! गंजबासौदा ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान विधायक श्रीमती लीना जैन का चेहरा प्रबल दावेदारों में सामने आ रहा है..इसके अलावा पूर्व विधायक हरि सिंह रघुवंशी प्रबल दावेदार के तौर पर चर्चा में है! इसी प्रकार अनुमान लगाया जा रहा है अगर सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से उमाकांत शर्मा का टिकट काटता है तो यहां से राजेश तिवारी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं..? शमशाबाद विधानसभा से पूर्व मंत्री राघव जी भाई की पुत्री ज्योति शाह का टिकट फाइनल होता है तो यहां से लीना जैन का टिकट खटाई में पड़ सकता है….? अब देखना है गंजबासा ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अपना गढ़ बचाने के लिए किस चेहरे को सामने लाती है….? कांग्रेस पार्टी में पूर्व विधायक निशंक जैन सबसे प्रबल दावेदार हैं। तो इसी के साथ पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रहलाद सिंह रघुवंशी भी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं! अब देखना है भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने के लिए कांग्रेस किस चेहरे को मैदान में लाती है…?
