बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मि देसाई, बिजल गदा 21 को इंदौर में इंडियन ब्यूटी आर्गनाइजेशन के शो में करेंगी शिरकत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

ब्यूटी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा शो इंदौर में २१ सितंबर को होने जा रहा है, जिसमें देशभर से मेकअप आर्टिस्ट शिरकत करेंगे। इंडियन ब्यूटी आर्गनाइजेशन की ममता शर्मा इंदौर में यह बड़ा द ब्यूटी सेमिनार अवार्ड शो लेकर आ रही हैं। इंदौर में होने वाला सबसे बड़ा शो इसे बताया जा रहा है।

अवार्ड शो तो कई होते हैं, लेकिन इंदौर में सबसे बड़ा और शानदार अवार्ड शो और द ब्यूटी सेमिनार इंडियन ब्यूटी आर्गनाइजेशन लेकर आई है। यह द ब्यूटी सेमिनार एंड अवार्ड इंदौर के रवीन्द्र नाट्य गृह में २१ सितंबर को होगा। इसमें खास बात यह है कि बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री रश्मि देसाई शिरकत करेंगी। रश्मि देसाई के हाथों से अवार्ड दिया जाएगा। साथ में ट्रांसफर्मेशन गुरू के नाम से प्रसिद्ध बिजल गदा भी इस अवार्ड शो का हिस्सा बनेंगी। इंडियन ब्यूटी आर्गनाइजेशन आईबीओ की फाउंडर ममता शर्मा ये शो लेकर आई हैं। इंदौर में होने वाला यह सबसे बड़ा अवार्ड शो होगा, क्योंकि इसमें पूरे देश से ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल होंगे। ममता शर्मा को जगदीश राजपूत का भी फुल सपोर्ट है, जिससे यह शो हिट होने वाला है। आईबीओ की फाउंडर ममता शर्मा इसी तरह के प्रोग्राम के लिए पहचानी जाती हैं, इन्होंने अब तक हजारों लड़कियों को प्लेटफार्म देकर उनकी जिंदगी बना दी। इंदौर में इतना बड़ा प्रोग्राम अब तक नहीं हुआ, जिसमें देश के कोने-कोने से ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोग शिरकत करेंगे। इसमें ब्यूटी सेमिनार, काम्पिटिशन और अवार्ड शो दोनों है। मीडिया से चर्चा करते हुए ममता शर्मा ने पूरी जानकारी दी।

Exit mobile version