इंदौर क्राइम ब्रांच और विजयनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों का पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि विजयनगर क्षेत्र में सुलभ कांप्लेक्स के सामने तीन लड़के ब्राउन शुगर बचने के लिए आने वाले हैं जिस पर से विजयनगर पुलिस को इसकी सूचना दी गई और क्राइम ब्रांच और विजयनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बताए गए हुलीये के आधार पर पुलिस ने एक बाइक पर आते हुए तीन तस्करों को पकड़ा जिन्होंने अपना नाम आकाश उर्फ झमाझम निवासी प्रकाश चंद्र सेठी नगर नमन उर्फ राज पिता राघवेंद्र शर्मा निवासी प्रकाश चंद्र सेठी नगर और अजय उर्फ छोटू पिता सुरेश सोनी निवासी प्रकाश चंद्र शेट्टी नगर होना बताया पकड़े गए आरोपियों की जब तलाशी ली तो उनके पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत ₹3 लाख है वहीं इसे एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है पकड़े गए आरोपी आकाश पर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है
